Jharia News: शुक्रवार को भौंरा स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के छात्राओं ने परिसर में आम, अमरूद, इमली, अर्जुन, सागवान, गोल्डमोहर , शीशम आदि के पौधे लगाए । आज 50 पौधे लगाए गए और भी पौधे लगाए जाएंगे. सब ने मिलकर पौधा एवम् पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
स्पेशल एजुकेटर अखलाक अहमद ने कहा कि हम लोगो की पौधारोपण अभियान नहीं आंदोलन है अपने शहर को प्रदूषण से बचने के लिए पर्यवरण संरक्षण जरूरी है । ताकि हमें वायु प्रदूषण से राहत मिल सके ।
प्रधानाध्यापक सुनीता साव ने कहा कि एक पौधा मां के नाम विद्यालय परिसर को हराभरा बनाना है ताकि प्राकृतिक वातावरण में बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके ।
बच्चों ने ली शपथ पर्यावरण की रक्षा करेंगे हम, बच्चों ने कहा सांस हो रही है काम आओ पेड़ लगे हम, मेरी सांसे मेरा हक पौधारोपण अभियान में यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद, सुनीता साव, पुतुल कुमारी, स्वाति सिंह, रीना जायसवाल, बनाश्री दला, सिंधु कुमारी, कल्याणी कर्मकार, माला देवी, इंदु देवी, रंजू देवी, कुमकुम , निशा, कनिका, शिखा मुस्कान, सुमन, प्रिया, खुशी, शीतल,कुसुम, रानी, मेघा ,जानकी, किरण, सिम्मी, पार्वती,खुशबू ,पुष्पा, ब्यूटी, सोनू , रूप, लक्ष्मी, पार्वती, संगीता,के साथ विद्यालय के छात्राये उपस्थित थे।
