Dhanbad Circuit House: पिछड़ा वर्ग आयोग ने की विभिन्न मामलों की समीक्षा

पिछड़ा वर्ग आयोग ने की विभिन्न मामलों की समीक्षा

पिछड़ा वर्ग आयोग ने की विभिन्न मामलों की समीक्षा

Dhanbad Circuit House: पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री जानकी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में तथा आयोग के माननीय सदस्य श्री नरेश वर्मा एवं श्री लक्ष्मण यादव की उपस्थिति में आज सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

समीक्षा के बाद माननीय अध्यक्ष ने कहा कि जिले में पिछड़े वर्गों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए टीम धनबाद आई है।

बैठक के दौरान टीम ने जिले में संपन्न डोर टू डोर सर्वे, कार्यालय में आउटसोर्सिंग के माध्यम से हुई नियुक्ति में आरक्षण का लाभ व प्रावधान की स्थिति, पिछड़ा वर्ग के नागरिकों के जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों की समीक्षा की।

साथ ही टीम ने प्राकृतिक आपदा से होने वाली मृत्यु में पिछड़ा वर्गों के व्यक्तियों को दिए गया मुआवजा, नॉन क्रीमी लेयर (एनसीएल) प्रमाण पत्र के लंबित आवेदन, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में नामांकन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में पिछड़ा वर्ग के लाभुकों की संख्या, मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में पिछड़े वर्गों के लाभुकों सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की।

बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार बाउरी, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रकाश कुमार, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी श्री नियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री नारायण राम, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल के अंचल अधिकारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।