KATRAS | दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश के बाद दूसरे दिन छाताबाद कैलूडीह की स्थिति सामान्य बनती जा रही हैं। शनिवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे अपने दौरे में पाया कि छाताबाद मैन रोड, कैलुडीह खटाल व आकाशकिनारी जाने के रास्ते में जगह जगह दो चार की संख्या में जवान तैनात दिखे। पुलिस जवान समय बिताने के लिए मोबाइल में वीडियो देखते देखे गए। गलियों और सड़कों में निषेधाज्ञा को लेकर सन्नाटा रहा। सामान्य दिनों की तरह पचगढ़ी बाजार और भट्टमुरना के बीच छोटी मोटी और दो पहिया चलते देखा गया। दूसरी तरफ शुक्रवार को हुए दो समुदायों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों से कुल 34 लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दी है। पकड़े गए लोगों के नामों का खुलासा करने से फिलहाल पुलिस परहेज कर रही है। फिलहाल धारा १४४ के कारण पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रतिनिधि प्रिंस शर्मा ने बयान जारी कर बताया है कि मामले को लेकर गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी इलाके का दौरा करेंगे।
Related Posts
KATRAS | बाघमारा DSP निशा मुर्मू पहुंची PRESS CLUB, पत्रकारों ने मनाया DSP का जन्मदिन, दिया पुलिस-प्रेस मैत्री का संदेश, मोमेंटो व बुके देकर किया गया स्वागत
KATRAS | कतरी नदी स्थित प्रेस क्लब, कतरास में शुक्रवार को दोपहर समय विशेष आमंत्रित अतिथि बाघमारा DSP निशा मुर्मू…
KATRAS | मालकेरा के लोगों ने जनशक्ति दल के सुप्रीमो को दिलाया भरोसा, कहा-हम सब हैं आपके साथ
KATRAS | शुक्रवार २० अक्टूबर को मालकेरा स्थित डॉक्टर संतोष पासवान से जनशक्ति दल के सुप्रीमो सूरज महतो ने औपचारिक…
कांवरियों का जत्था देवघर रवाना:बोलबम के नारों से गुंज्यमान हो उठा कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन
कतरास: शनिवार 10 अगस्त को छाताबाद 05 नंबर दास बस्ती स्थित ‘विरता क्लब’ से जुड़े कांवरियों का एक जत्था बाबाधाम…