
BALIYAPUR | बलियापुर प्रखंड में 23 पंचायतों की जलापूर्ति से घर घर जल पहुंचाने का सपना, सपना बनकर ही रह गया। पूरी गर्मी बीत जाने के बाद तथा बरसात भी धोखा देने के बाद क्षेत्र में भारी जलसंकट छाया हुआ है और विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी आराम से है। प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी के लगातार प्रयास के बाद आज बलियापुर पूर्वी पंचायत के बोरमुड़ी, बाघजोबड़ा, डांगापाड़ा, सिंगियाटांड़, भुस्काडांगा में जलापूर्ति का काम शुरू हुआ। आज कार्यस्थल पर ग्रामीण भी काफी जमें और कार्य शीघ्र ही करने को कहा। उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि पानी, बिजली की समस्या से लोग परेशान है। लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। लोग कब आंदोलन करने लगे कोई नहीं जानता। शीघ्र ही बिजली और पानी की समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो जल्द ही प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

Thanks for writing this.
I enjoyed your post. Thank you. I enjoyed reading what you had to say. From reading this blog, I can tell you’re really devoted to the craft. This is an excellent, an eye-opener for sure!
It’s like you wrote the book on it or something. Your article has proven useful to me. It’s like you read my thoughts! You’ve made my day! Thx again.