धनबाद : गोमो में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के गोमो स्टेशन में महानिष्क्रमण दिवस के अवसर पर द चैंबर ऑफ कॉमर्स गोमो के अध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में बीती रात हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हावड़ा नई दिल्ली कालका मेल को सजाकर आगे के लिए प्रस्थान किया गया, इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि आज 17 जनवरी की मध्य रात्रि को कालका मेल से नेताजी प्रस्थान किये थे जो कि कहाँ गए ये आज तक पता नही चला,उसी दिन की याद में गोमो के व्यवसाईयों के द्वारा कालका मेल के गार्ड ,ड्राइवर एवं स्टेशन मास्टर को माला पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव पवन सिंह,लछमन प्रसाद ,गुड्डू, अमर ,रिक्की, मोहन, अकबर ,विशाल, समीर, जाफर, रिंकू ,पूर्व सीवाईएम बी. सी. मंडल, गार्ड बी. मिंज,आर के शर्मा, ड्राइवर एल. के. चौधरी एवं स्टेशन मास्टर प्रणव कुमार उपस्थित थे।
Related Posts
DHANBAD | मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिला कमेटी की बैठक संपन्न, कूड़े कचरे के ढेर में खड़ा नगर निगम:पवन महतो
DHANBAD | 21 जुलाई सोमवार को मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिला कमेटी की एक बैठक मासस केंद्रीय कार्यालय टेंपल रोड, पुराना…
Dhanbad News : होली और रमजान को शांतिपूर्ण बनाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न
Dhanbad News : जिला में होली और रमजान को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए जिला स्तरीय शांति…
हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर झामुमो ने किया सत्यनारायण कथा व हवन
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर षड्यंत्र के तहत लगाये गये झूठे आरोपों व केस से बरी होने के लिए पूजा-अर्चना, प्रार्थना, मन्नत मांगी गयी.
