धनबाद : गोमो में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के गोमो स्टेशन में महानिष्क्रमण दिवस के अवसर पर द चैंबर ऑफ कॉमर्स गोमो के अध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में बीती रात हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हावड़ा नई दिल्ली कालका मेल को सजाकर आगे के लिए प्रस्थान किया गया, इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि आज 17 जनवरी की मध्य रात्रि को कालका मेल से नेताजी प्रस्थान किये थे जो कि कहाँ गए ये आज तक पता नही चला,उसी दिन की याद में गोमो के व्यवसाईयों के द्वारा कालका मेल के गार्ड ,ड्राइवर एवं स्टेशन मास्टर को माला पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव पवन सिंह,लछमन प्रसाद ,गुड्डू, अमर ,रिक्की, मोहन, अकबर ,विशाल, समीर, जाफर, रिंकू ,पूर्व सीवाईएम बी. सी. मंडल, गार्ड बी. मिंज,आर के शर्मा, ड्राइवर एल. के. चौधरी एवं स्टेशन मास्टर प्रणव कुमार उपस्थित थे।
Related Posts
DHANBAD : कृष्ण अग्रवाल का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह 30 नवंबर से, धनबाद क्लब में प्रेस वार्ता कर की घोषणा
लगातार धनबाद में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के खिलाफ पूर्व भाजपा नेता समाजसेवी कृष्ण अग्रवाल आगामी 30 नवंबर से गांधी सेवा सदन मैं अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन पर बैठेंगे
DHANBAD | हाउसिंग कॉलोनी में समिति की दूसरी बैठक संपन्न
DHANBAD | शनिवार को श्रीमती डॉ शोभा सिन्हा की अध्यक्षता में उनके MIG A 8, हाउसिंग कॉलोनी आवास पर समिति…
जेआरडीए की समीक्षा बैठक में शिफ्टिंग में तेजी लाने का निर्देश
बेलगड़िया टाउनशिप की महिलाओं को मिलेगा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ:डीसी धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा…
