महुदा: झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंड फाउंडेशन के सहयोग से चलाए जा रहे बाल विवाह, बाल तस्करी/बाल मजदूरी एवं बाल यौन शौषण के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा आज ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय कनचनपुर में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में फील्ड कोर्डिनेटर ने द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं जून माह के कार्यक्रमों की रूप रेखा तय किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक एवं बाल कल्याण समिति बोकारो के अध्यक्ष शंकर रवानी ने कहा की आप सभी के सहयोग से धनबाद जिला को बाल विवाह मुक्त एवं बाल मित्र जिला बनाया जायेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा की आप सभी उपरोक्त सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ बुलन्द होकर कार्य ताकी समाज से इन कुरीतियों को समाप्त किया जा सके। श्री रवानी ने JJ act, बाल विवाह अधिनियम, बाल श्रम अधिनियम, पॉक्सो कानून की जानकारी विस्तार से दिया। बैठक में मुख्य रूप से ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विनोद महतो,परियोजना समन्वयक नईमुद्दीन अंसारी, भागीरथ सिंह, सीता कुमारी, बेला कुमारी, चंदा कुमारी, शंकर नापित, अरुण दास, अभिषेक साव, निजाम अंसारी, असरफ अंसारी, मोहन रजक, मुमताज अंसारी, कामेश्वर प्रसाद महतो, योगेश्वर रवानी, नागेश्वर पासवान, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Related Posts
DHANBAD | ABVP ने किया 14 सूत्री मांगों को लेकर BBMKU का घेराव
DHANBAD | मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद विभाग के द्वारा बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय घेराव किया गया।विद्यार्थी…
DHANBAD | PRINCE के गुर्गे दे रहे धमकी, व्यवसायियों के घर हो रही गोलीबारी
DHANBAD | GANGS OF WASHEYPUR के PRINCE KHAND की गतिविधियों ने कोयलांचल में अमन-चैन पर तो खतरा पैदा ही कर…
DHANBAD | शक्ति ग्रामीण युवा समिति के सदस्यों ने टाटा स्टील महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, 75 प्रतिशत स्थानीय को रोजगार देने की मांग
DHANBAD | 75 प्रतिशत स्थानीय को रोजगार व अन्य मूलभूत समस्याओं का निराकरण के लिए बुधवार को शक्ति ग्रामीण युवा…