Sunday, September 8, 2024
HomeधनबादHoli Milan 2024: लिटिल स्टार प्ले एंड फन स्कूल के होली मिलन...

Holi Milan 2024: लिटिल स्टार प्ले एंड फन स्कूल के होली मिलन में बच्चों ने खेली हर्बल होली

धनबाद: शुक्रवार को लिटिल स्टार प्ले फन स्कूल कोऑपरेटिव कॉलोनी कोयला नगर के छोटे-छोटे नन्हे बच्चों ने स्कूल के होली मिलन में एक दूसरे को हर्बल गुलाब लगाकर जमकर होली खेली और एक दूसरे को गले लगा कर हैप्पी होली की शुभकामनाएं दी। सारे बच्चे स्कूल के होली मिलन में काफी खुश थे और गालों में लगे हर्बल हरे–पीले,लाल– गुलाबी अबीर से बहुत ही सुंदर और खूबसूरत दिख रहे थे। स्कूल की प्राचार्य मिनी सिंह ने सारे बच्चों को प्रेम भाव से मिलजुल कर सुरक्षित एवं हर्बल गुलाल से होली खेलने की सीख दी एवं पर्व में बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने का संस्कार दिया। प्राचार्या मिनी सिंह एवं स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023