Abhiyaan || कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष राशिद अंसारी का स्वागत
Akhiyaan || धनबाद: आज दिनांक 8 जनवरी 2025 को निरसा प्रखंड क्षेत्र के बेनागोडिया पंचायत में बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।
बेनागोडिया मोड़ से जोगीतोपा मोड़ तक कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में झंडा और बैनर लेकर नारे लगा रहे थे – “बाबासाहेब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं”।
नुक्कड़ सभा का किया गया आयोजन
धनबाद जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों और नगरों में “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” अभियान के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। इस सभा की अध्यक्षता निरसा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डीएन यादव ने की।
संविधान पर हमला निंदनीय: संतोष कुमार सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जिस प्रकार से संविधान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, वह निंदनीय है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। संविधान के साथ छेड़छाड़ हो रही है। इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। आगामी 26 जनवरी से पहले सभी प्रखंडों और नगरों में “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” अभियान को चलाया जाएगा।
अमित शाह द्वारा बाबासाहेब को अपमानित किया जाना दुखद: कांग्रेस जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि जिस संविधान के माध्यम से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री और अमित शाह गृह मंत्री बने हैं, वही लोग बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं। अमित शाह द्वारा बाबासाहेब के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल न केवल दुखद है बल्कि अस्वीकार्य है। कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में बुलंद आवाज उठाती रहेगी।
भाजपा का लोकतंत्र पर और न ही संविधान पर विश्वास:अंसारी
कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को न तो लोकतंत्र पर विश्वास है और न ही संविधान पर। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाओं और संसद सत्र में भाजपा की नीतियों ने यह साबित कर दिया है कि वे फासीवाद का जीता-जागता उदाहरण हैं। यह लड़ाई गांधी और गोडसे के विचारों के बीच है, अहिंसा और हिंसा के बीच है, सत्य और असत्य के बीच है। कांग्रेस इस लड़ाई में अपनी जीत सुनिश्चित करेगी।
…अमित शाह को क्यों आपत्ति?: कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष
उन्होंने यह भी कहा कि जब हम रामायण के रचयिता बाल्मीकि जी को भगवान मानते हैं, तो संविधान के रचयिता बाबासाहेब अंबेडकर को भगवान मानने में अमित शाह को क्या आपत्ति है? भाजपा द्वारा “हर हर मोदी, घर घर मोदी” के नारे लगाकर भगवान का अपमान किया गया, लेकिन अमित शाह ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई।
कार्यक्रम ये लोग थे मौजूद
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निरसा प्रखंड के पर्यवेक्षक वकील बाउरी, असद कलिम, डीएन प्रसाद यादव, राम कृपाल गोस्वामी, अर्जुन भुइया, जियाउल हुसैन, श्यामल भंडारी, हैदर अंसारी, उमेश रबिदास, छात्रवली भुइया, नंदन भुइया, सचिन महतो, राम दास, आलम अंसारी, रोहिणी दास, बबलू दास, नित्यानंद दास, इकबाल साह, दीपक दास, निजाम अंसारी, फॉरेस्ट दास, हरिदास, सपन बाउरी, तपन भंडारी, किशन दास, बसु दास, अर्जुन भुइया, कारू कुमार, सुधांशु कुमार, रामचंद्र कुमार, नंदन कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।