बिहार:श्रावणी मेले के दौरान सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भगदड़ 7 कांवड़ियों की मौत
घटना रविवार की देर रात करीब 12 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शी मनोज ने बताया, ‘मंदिर के पास फूल दुकानदारों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही अफरा-तफरी मची। लोग एक-दूसरे पर चढ़कर आगे बढ़ने लगे। मैं भी लाश के नीचे दबा हुआ था, लोगों ने मुझे खींचकर बाहर निकाला।
