महुदा, 14 अक्तूबर: नॉवेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के आह्वान पर बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण के लिए आगामी 16 अक्तूबर को देश भर में महिला, किशोरी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा शाम को कैंडल मार्च निकाला जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन के सहयोगी संस्था झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के सचिव हलीमा एजाज ने कहा कि 16 अक्तूबर को झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा धनबाद के बाघमारा प्रखण्ड के दस पंचायती में महिला एवं किशोरियों के नेतृत्व में संध्या को कैंडल मार्च निकाली जाएगी एवं अपने अपने गांव को बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया जाएगा। गांव में महिला एवं किशोरियों को संकल्प पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्यों द्वारा कराया जायेगा। हलीमा एजाज ने आगे कहा की बाल विवाह के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाने की आवश्यकता है जिसकी शुरुआत हो चुकी है, बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण के आंदोलन का नेतृत्व आदरणीय कैलाश सत्यार्थी जी कर रहे है। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट बाल मुक्त समाज का निर्माण के लिए धनबाद जिला में वर्षो से सामाजिक आंदोलन चला रखा है, इस अभियान को सफल बनाने में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के पुजा कुमारी, माला देवी, गुलनाज बानो एवं विनोद महतो नईमुद्दीन अंसारी लगे हुए है।उन्होंने समाज के प्रबुद्ध वर्गो, मीडिया कर्मियों से इस अभियान में सहयोग की अपील की है।
Related Posts
कलश यात्रा के साथ महा मानस यज्ञ की हुई शुरुआत
झरिया (वार्ता संभव)। श्री श्री 108 श्री माहा मानस यज्ञ का आयोजन सोमवार को बेलगड़िया महली टोला हरी मंदिर किया…
DHANBAD | रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन का कांफ्रेंस संपन्न
DHANBAD | रविवार को इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन, झारखंड चैप्टर द्वारा धनबाद क्लब, धनबाद में रेडियोलॉजिस्ट का एक कॉन्फ्रेंस…
DHANBAD : बिजली विभाग की लापरवाही के कारण 8 लेन पर गिरा बिजली के तार, स्थानीय लोगों के सतर्कता के कारण हदसा टला
8 लेन सड़क के ऊपर से पार किया गया जिसके बाद बिजली के तार रोड के ऊपर गिर गया इस कारण आवागमन बंद हो गई। जहां पर बिजली के तार गिरी थी उसके सामने ही पेट्रोल से भरा टैंकर चपेट में आने से बाल-बाल बचा। ड्राइवर के सूझबूझ के कारण गाड़ी रोक लिया गया और हादसा होने से बच गया तब तक सड़क पर लंबी कतार गाड़ियों की लग चुकी थी।
