महुदा, 14 अक्तूबर: नॉवेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के आह्वान पर बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण के लिए आगामी 16 अक्तूबर को देश भर में महिला, किशोरी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा शाम को कैंडल मार्च निकाला जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन के सहयोगी संस्था झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के सचिव हलीमा एजाज ने कहा कि 16 अक्तूबर को झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा धनबाद के बाघमारा प्रखण्ड के दस पंचायती में महिला एवं किशोरियों के नेतृत्व में संध्या को कैंडल मार्च निकाली जाएगी एवं अपने अपने गांव को बाल विवाह मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया जाएगा। गांव में महिला एवं किशोरियों को संकल्प पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्यों द्वारा कराया जायेगा। हलीमा एजाज ने आगे कहा की बाल विवाह के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चलाने की आवश्यकता है जिसकी शुरुआत हो चुकी है, बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण के आंदोलन का नेतृत्व आदरणीय कैलाश सत्यार्थी जी कर रहे है। झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट बाल मुक्त समाज का निर्माण के लिए धनबाद जिला में वर्षो से सामाजिक आंदोलन चला रखा है, इस अभियान को सफल बनाने में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के पुजा कुमारी, माला देवी, गुलनाज बानो एवं विनोद महतो नईमुद्दीन अंसारी लगे हुए है।उन्होंने समाज के प्रबुद्ध वर्गो, मीडिया कर्मियों से इस अभियान में सहयोग की अपील की है।
Related Posts
Putki News || नशा मुक्त भारत अभियान: पुटकी में ब्रह्मा कुमारी विश्वविद्यालय ने किया जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Putki News || प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को पुटकी हाई स्कूल और वीणा विद्या निकेतन,…
BAGHMARA : जनसंपर्क अभियान का 17 वां दिन जनशक्ति दल का कारवां पहुंच बाघमारा विधानसभा के छत्रुटांड, आशीर्वाद के लिए उठने लगे हैं लोगों के हांथ
श्री महतो की कठिन परिश्रम और उनकी जीवटता के सामने अब सभी बधाएं दूर होने लगी है। श्री महतो के इरादों को देखते हुए लोगों के हांथ खुद ब खुद आशीर्वाद के लिए उठने लगे हैं। आज श्री महतो का कारवां बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के छत्रुटांड पंचायत पहुंचा। श्री महतो के अभियान की चर्चाएं वहां पहले से थी। लिहाजा सैंकड़ों युवा भी उनके कारवां में शामिल होकर श्री महतो की हौसला अफजाई की। श्री महतो दसतक देते उससे पहले लोग दरवाजे पर खड़े मिलते। वे श्री महतो के सिर पर हांथ रखकर आशीर्वाद देते और कहते विजयी भव: ।
DHANBAD | दुर्गा पूजा का चंदा मांग रहे युवकों ने मारवाड़ी समाज से जुड़े व्यक्ति की जूते-चप्पल से कर दी पिटाई, CCTV फुटेज हुआ वायरल
DHANBAD | धनबाद में गजब की घटना घटी है। दुर्गा पूजा का चंदा मांगने आये मुट्ठी भर, वो भी गिनती…
