धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर किसान मोर्चा के द्वारा मनईटाँड सब्जीबगान में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। किसान मोर्चा के द्वारा द्वारा विभिन्न स्थानों पर कई फलदार एवं छाया देने वाले पेड़ लगाए गए ।धनबाद विधायक राज सिन्हा , भाजपा के प्रदेश मंत्री सरोज सिंह एवम जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने भी पेड़ लगाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने आम लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि, आज भारत सहित पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से चिंतित है । ऐसे में अधिक से अधिक पेड़ लगाने से ही हमारी सुरक्षा हो सकती है आज हम सभी को पर्यावरण संरक्षण अभियान के प्रति जागरूक हो अधिक से अधिक पेड़ लगाना होगा। पौधारोपण से हम प्रदूषण दूर कर पर्यावरण व प्रकृति की रक्षा करेंगे । विधायक श्री सिन्हा ने आगे कहा कि लोगों को जिंदा रहने, आने वाली पीढ़ी को जल संकट ,भीषण गर्मी एवं जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी महान शत्रु से मुक्ति पाना है तो इसका एकमात्र उपाय पौधारोपण ही है। श्री सिन्हा ने लोगों से पौधा रोपण के बाद उसे संरक्षित करने की जिम्मेवारी लेने का भी आहवान किया। इस अवसर पर पे भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के मंत्री सरोज सिंह ने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान चला रही है इसका एकमात्र उद्देश्य आम लोगों को पेड़ लगाने की महत्व बताना है, भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह आम लोग भी इसके महत्व को समझें और अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।देश के प्रधानमन्त्री जी ने भी आज अपने मन की बात में “एक पेड़ माँ के नाम” की चर्चा की है। भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि भाजपा के करोड़ कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज, महान विचारक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती 6 जुलाई तक विशेष अभियान के तहत भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता न केवल पेड़ लगा रहे हैं बल्कि आम लोगों को जागरूक करने के कार्य में पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं।इस अवसर पे भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा, मनईटाँड मंडल अध्यक्ष मौसम सिंह,संजय कुशवाहा , अर्जुन खटिक,दीपक गुप्ता, राजेश राम, सागर कुमार,धर्मेंद्र कुमार, सतीश रजक,अजय कुमार, रंजीत महतो, धीरज कुमार,अर्जुन कुमार, जोगिंदर राम,इंदुभूषण कुशवाहा, दीपक कुमार सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवम आमलोग उपस्थित थे।
भाजपा किसान मोर्चा ने मनईटाँड सब्जीबगान में चलाया पौधरोपण का कार्यक्रम
