Saturday, July 27, 2024
Homeधनबादएक्शन मोड में कांग्रेस पार्टी की धनबाद ईकाई, लोकसभा चुनाव के दौरान...

एक्शन मोड में कांग्रेस पार्टी की धनबाद ईकाई, लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में 9 लोग 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित, कांग्रेस के मीर जाफरों में हड़कंप

धनबाद: कांग्रेस पार्टी की धनबाद ईकाई एक्शन मोड पर है। पार्टी विरोधी कार्य करने वालों की अब खैर नहीं है। ऐसा करने वालों को सीधा बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इसकी बंगी मंगलवाल 28 मई को देखने को मिला। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सख्त कदम उठाते हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी करने के आरोप में 9 लोगों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस घोषणा के बाद पार्टी के भीतर रहकर पार्टी को ही कुतरने वालों में हड़कंप मच गया

https://youtu.be/96Sk1u8mPoM?si=oJyKOmRzvTfYN111
you must watch

मंगलवार को एक प्रेस बयान जारी करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने निष्कासित लोगों को कहा है, ‘प्रिय बंधु, धनबाद लोकसभा चुनाव में आपके क्रियाकलाप से कांग्रेस पार्टी की छवि धूमिल हुई है और आपने पार्टी में रहकर पार्टी विरोधी कार्य किया है। अतः आपको भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के धारा 19 (च) (4) के अंतर्गत (क) (ख) (ङ) के तहत कांग्रेस पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।’ मालूम हो कि निष्कासित किए गए व्यक्तियों ललन चौबे, मनोज कुमार सिंह, राजीव रंजन चौबे, उमाचरण महतो, रामचंद्र शर्मा, रामप्रवेश शर्मा, कृट भूषण रूज, मुकेश राणा, जगदीश साव के नाम शामिल हैं। इधर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने इस कार्रवाई की जानकारी आलाकमान गुलाम अहमद मीर साहब, महासचिव सह प्रभारी झारखंड अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, राजेश ठाकुर, अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी, चन्द्रशेखर शुक्ला महासचिव सह धनबाद प्रभारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी, ब्रिजेन्द्र प्रसाद सिंह, चेयरमैन,
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति आदि को दे दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments