Sunday, September 8, 2024
HomeबोकारोBOKARO | जिंंदा जलाई गई महिला का ईलाज के दौरान मौत

BOKARO | जिंंदा जलाई गई महिला का ईलाज के दौरान मौत

BOKARO | बोकारो ज़िले के रितुडीह में एक महिला को भीड़ ने आज जिंदा जला दिया। जलने से महिला अनीसा परवीन की मौत हो गयी है। इस घटना में महिला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल है। मामला जमीन विवादक से जुड़ा बताया जा रहा है। मिली खबर के मुताबिक भीड़ में 20 – 25 लोग शामिल थे। महिला को केरोसिन तेल छिड़कर जलाया गया। मृतक महिला माराफारी क्षेत्र के बांसगोरा की रहने वाली थी। हादसे में महिला का शरीर 80-90 फीसदी जल गया था। महिला का नाम अमीषा परवीन बताया जाता है।
25 लोग थे हमले में शामिल
जानकारी के अनुसार हादसे के समय महिला अपने घर में नहीं थी। इसी समय 20-25 की संख्या में लोग उसे ढूंढते हुए पहुंचे। इसमें पुरुषों के साथ कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। महिला को घर में नहीं पाकर भीड़ ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ लोगों ने घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ देर के बाद महिला अपने घर पहुंची तो भीड़ ने उसे पकड़ लिया। महिला अपने बचाव में कुछ कर पाती इससे पहले ही भीड़ ने उस पर केरोसिन छिड़क दिया और आग लगा दी। महिला को बचाने के लिए पहुंचा उसका बेटा मुजीब अली भी जल गया। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023