कतरास: ट्रांसफर्मर नहीं बदले जाने से नाराज रामपूजन नगर के लोगों ने बिजली विभाग पर किया प्रदर्शन, बोले कांग्रेस नेता शौकत खान-बात नहीं सुनते बिजली विभाग के अधिकारी, दो दिनों से गर्मी से परेशान है मुहल्लेवासी
मजबूरन मुहल्ले के लोग तिलाटांड स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इधर इस बावत कांग्रेस नेता सह रामपूजन नगर निवासी शौकत खान ने बताया कि ट्रांसफर्मर खराब होने की सूचना विभाग को दी गई, लेकिन विभाग के अधिकारी यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि विभाग में अभी ट्रांसफर्मर उपलब्ध नहीं है। पिछले दफा भी खराब होने पर हमलोगों ने आपसी चंदा कर ट्रांसफर्मर बनवाया था। श्री खान ने बताया कि ट्रांसफर्मर खराब होने के कारण रामपूजन नगर की पूरी आबादी प्रभावित है।
