SARSWATI PUJA 2024: वीके ट्यूटोरियल्स में तीन दिवसीय बसंत महोत्सव का आयोजन
14 फरवरी को सुबह साढे़ 8 बजे से पूज शुरू हुई, जिसमें साढ़े 9 बजे पुष्पांजलि, दस बजे प्रसाद वितरण व शाम को संध्या आरती का आयोजन हुआ। 15 फरवरी को सुबह नौ बजे आरती, दोपहर दो बजे से फ्रेसर पार्टी व रियूनियन कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं शाम पांच बजे संध्या आरती हुई। तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन 16 फरवरी को सुबह साढे़ 8 बजे हवन, शाम 4 बजे से संध्या आरती एवं शाम साढ़े 4 बजे मूर्ति विसर्जन किया गया।
