DHANBAD : भाजपा ने धनबाद में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ निकाली जनआक्रोश रैली

धनबाद: शनिवार को धनबाद की गिरती कानून-व्यवस्था के खिलाफ पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार भाजपा ने जन आक्रोश रैली निकाली। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार यह रैली तेतुलतल्ला मैदान से निकली।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद पी एन सिंह, विधायक और काफी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता, आमजन इस जन आक्रोश रैली में शामिल हुए। सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि कानून- व्यवस्था के मामले में झारखंड सरकार पूरी तरह से फेल है। कानून- व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। धनबाद के लोग फायरिंग गैंग से परेशान है। फिर भी सरकार का ध्यान धनबाद की ओर नहीं है। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि एक साजिश के तहत धनबाद को तंग और तबाह किया जा रहा है। झारखंड की यह बेमेल गठबंधन सरकार लोगों को परेशानी में डाल दिया है। रंगदारी की तो अति हो गई है। उन्होंने ऐलान किया कि भारतीय जनता पार्टी ने बिगुल फूंक दिया है और अब यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।आज के जनाक्रोश रैली में मंच का संचालन तथा अध्यक्षता धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संजय झा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, धनबाद जिला चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका, धनबाद जिला चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के महामंत्री अजय नारायण लाल, जिटा के महामंत्री राजीव शर्मा , बैंक मोड़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के महामंत्री लोकेश अग्रवाल, बारवाड़ी युवा मंच से दीपक लाड़िया, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय मंत्री, श्री विकास पटवारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव अग्रवाल, रमेश राही, राजकुमार अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय त्रिवेदी, महावीर पासवान, मा. विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी तारा देवी, जिला महामंत्री नितिन भट्ट, जिला महामंत्री श्रवण राय, जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, महेंद्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमलेश सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीता प्रसाद , किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल सिन्हा, मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान, राजकुमार मंडल,सुमन सिंह, शिवेंद्र सिंह, विकास मिश्र, मौसम सिंह, मनोज मालाकार जी एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

One thought on “DHANBAD : भाजपा ने धनबाद में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ निकाली जनआक्रोश रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *