धनबाद: धनबाद मण्डलकारा मे बंद शार्प शूटर एवं गैंगेस्टर अमन सिंह की हत्या की जिम्मेदारी उसके पुराने गुर्गे आशीष रंजन ने ली है। आशीष रंजन एक समय अमन सिंह के लिए काम किया करता था। कुछ दिन पहले ही दोनों मे टकराव होने के बाद दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गया।

जब्कि अमन के पिता उदयभान सिंह एवं उसके भाई अजय सिंह ने इसे गहरी साजिश बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए सवाल उठाया है कि जेल के अंदर हथियार कैसे पहुंची? वंही अमन की हत्या के बाद ऑडियो जारी कर आशीष ने कहा की “मै आशीष रंजन उर्फ़ छोटू, अमन की हत्या मैंने करवाई है. अमन को मारने की प्लानिंग बहुत दिनों से कर रहा था.पेसी के दौरान ही उसे मारने की योजना थी.लेकिन वह सतर्क था उसने मिलकर काम करने को कहा था लेकिन उसे मरना ही था.लड़का भेज कर मैंने उसकी हत्या कराई है लड़का के बयान में मेरा नाम आ जाएगा.

पिस्टल भी मैं ही उसे दी थी अमन को बड़ा भाई मानता था लेकिन चंद पैसे के खातिर वह मुझे ही मरवाना चाहता था.अमन के दिए हथियार से ही उसने उसकी हत्या कर दी. कोयला के काम में रुकावट बनने वाले को यही हश्र होगा.” हालांकि की टीम इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता. बताते चले की रविवार को दोपहर 2:45 मे धनबाद मण्डलकारा मे बंद शूटर अमन सिंह को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. उसके कई सवाल अब भी अनसुलझे है, मसलन जेल में असलहा पहुंचना,हत्या में प्रयुक्त हथियार का बरामद नही होना, उसने हत्या की आशंका भी जताई थी।

エロ い コスプレ“Johnny Malone ran his glance around the room.”I might have known they were gone.