
धनबाद /पटना:बिहार के पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड जदयू का एक प्रतिनिधि मंडल झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के नेतृत्व में जदयू पार्टी के सर्वमान्य नेता सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से मिले। इस दौरान झारखंड में संगठन की मजबूती पर विशेष रूप से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि पार्टी झारखंड में आगामी लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। झारखंड में जदयू के नाम का डंका बजना तय है। उक्त मौके पर जदयू के मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, युवा प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह तथा धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह मौजूद थे।