
DHANBAD | कांग्रेस धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने छाताबाद और कैलुडीह खटाल के लोगों से सद्भावना बनाए रखने की अपील की है। श्री सिंह ने दोनों समुदायों से पुलिस और प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की करने की बात कही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शांति व्यवस्था बहाल करने में पुलिस प्रशासन की भूमिका की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने दोनों समुदायों से कहा कि आजादी से लेकर अबतक देश की तरक्की में आपकी सराहनीय भूमिका रही है। छोटी छोटी बातों के लिए इस तरह से आपस में लड़ना देश अखंडता के लिए ठीक नहीं है। मिलजुल कर रहें इसी में देश, समाज और राष्ट्र की भलाई है।