DHANBAD | कांग्रेस का धनबाद लोकसभा समन्वयन समिति की बैठक संपन्न

DHANBAD | शुक्रवार 06 अक्टूबर को लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव विवाह मंडप प्रांगण में धनबाद लोकसभा समन्वयन समिति की बैठक धनबाद लोकसभा के संयोजक अजय कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। उक्त बैठक में धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के प्रभारी बन्ना गुप्ता व जलेश्वर महतो,पूर्व सांसद ददई दुबे,पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक,गिरीडीह लोकसभा के संयोजक ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।बैठक में धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के संयोजक अजय कुमार दुबे ने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनौती को देखते हुए एकजुटता के साथ संगठन को चुस्त-दुरुस्त करना है।बूथ कमिटी से पंचायतों तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्र में को-आर्डिनेशन कमिटी का गठन किया गया हैं,जिसमें अलग-अलग लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कैसे अपेक्षित परिणाम आए इस पर सांगठनिक तौर पर धनबाद लोकसभा समन्वय समिति की पहली बैठक में एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ शुरूआत की गई है,आगे उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से एकजुटता के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि केन्द्र की विफल मोदी सरकार से लोगों से लोगो का मोहभंग हुआ है,देश की जनता मोदी सरकार की चाल,चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है और निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।बैठक में धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के प्रभारी सह झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं प्रभारी सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि मिशन 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सभी कांग्रेसजनों से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया,आगे उन्होंने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि धनबाद लोकसभा में संगठन को मजबूत,धारदार व सशक्त बनाने की दिशा में हम सभी को एक जुटता के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाने की दरकार है।आगे उन्होंने आने वाले 2024 के लोस चुनाव में इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने का आह्वान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कांग्रेसजनों से एकजुटता के साथ चुनाव तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया,आगे उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से धनबाद लोकसभा सहित धनबाद जिला के सभी विधानसभाओं में संगठन को मजबूत,शसक्त व धारदार बनाने की दिशा में बूथ स्तर पर संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प दिलाया।बैठक में पूर्व सांसद ददई दुबे,पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक एवं गिरिडीह लोकसभा समन्वय समिति के संयोजक ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी कांग्रेसजनों से केन्द्र की विफल मोदी सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान किया,कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास जगा है और निश्चित रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने सभी कांग्रेसजनों से एकजुटता के साथ 2024 लोकसभा चुनाव में तैयारी करने का आह्वान किया,आगे उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की चाल,चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है और निश्चित रूप से देश की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। बैठक में विजय कुमार सिंह, मदन महतो, रविन्द्र वर्मा, वैभव सिन्हा, ललन चौबे, मनोज कुमार यादव, शमशेर आलम, स्वेता सिंह, रामगोपाल भुवांनिया, मुख्तार खान, जवाहर महथा, दुर्गा दास, संजय महतो, रविरंजन सिंह, रामा राऊत, देवाशीश मंडल, बोकारो जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, शंकर प्रजापति, मुक्ता मंडल, सीता राणा, शाहिदा कमर, अजंता सामद, योगेन्द्र सिंह योगी, लक्ष्मण तिवारी, कुमार गौरव, जहीर अंसारी, डी के सिंह, मतलूम हाशमी, गोपाल चौधरी, संतोष राय, देवेन्द्र पासवान, मो.सागीर अंसारी सहित धनबाद लोकसभा समन्वय समिति के सभी सदस्य एवं सभी प्रखंड/नगर के अध्यक्षगण मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों एवं वक्ताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव में धनबाद से स्थानीय उम्मीदवार देने की जोरदार ढंग से मांग किया।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

4 thoughts on “DHANBAD | कांग्रेस का धनबाद लोकसभा समन्वयन समिति की बैठक संपन्न

  1. Hey guys! Check out qq777bdt.net – trusted gambling site. Free bonus on signup. Visit now and play slots. Enjoy!

  2. Hello bhai! Try qq777n.com – the best casino in Bangladesh with big bonuses. No deposit needed. Just click the link and claim your bonus. Enjoy the game!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *