Sunday, September 8, 2024
HomeधनबादDHANBAD | कांग्रेस सशक्तीकरण अभियान मिशन के तहत सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में...

DHANBAD | कांग्रेस सशक्तीकरण अभियान मिशन के तहत सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में हुई आवश्यक बैठक

DHANBAD | आज दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को सिंदरी विधानसभा क्षेत्र बीआईटी सामुदायिक भवन में कांग्रेस संगठन सशक्तिकरण अभियान मिशन के तहत एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक की अध्यक्षता लोकसभा समन्वय समिति के संयोजक अजय कुमार दुबे और संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया वजिसमें कार्यकर्ताओं ने आए हुए सभी कांग्रेस नेता, पदाधिकारियों का फुल माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत।  बैठक में धनबाद लोकसभा  संयोजक अजय कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, कांग्रेस नेत्री सह सिंदरी प्रभारी शाहिदा कमर सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल। बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद लोकसभा संयोजक अजय कुमार दुबे ने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि धनबाद के सभी छः विधान सभा सीटों पर चुनौती को देखते हुए, एकजुटता के साथ हमें संगठन को चुस्त -दुरुस्त करना है। शहर की बूथ कमेटी से पंचायतों तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे सिंदरी विधान सभा के सभी  क्षेत्र में बुथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए स्थानीय वरीय कांग्रेस नेताओ को बुथ प्रभारी बनाने पर जोर दिया । जिसमें अलग -अलग   विधानसभा चुनाव में कैसे अपेक्षित परिणाम आए इस पर सांगठनिक तौर पर मंथन किया गया । कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि सभी कांग्रेसजन एकजुटता के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। केन्द्र की विफल झूठ की मोदी सरकार से अब लोगो का मोहभंग हुआ है। देश की जनता मोदी सरकार की चाल, चेहरा और चरित्र को समझ चुकी हैं। निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। कहा कि हमें जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में बुथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करना हैं। कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने मिशन 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सभी कांग्रेसजनों से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रिढ़ हैं उनके द्वारा मजबूती से किए गए जमीनी कार्यों से ही हम आगामी चुनाव में अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कर सकतें हैं। कांग्रेस नेत्री सह सिंदरी प्रभारी शाहिदा कमर ने महिला संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि धनबाद लोकसभा में संगठन को मजबूत, धारदार व सशक्त बनाने की दिशा में हम महिला कार्यकर्ताओं को भी एक जुटता के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाने की जरुरत हैं। आने वाले 2024 के लोस चुनाव में इंडिया गठबंधन को हम सब मिलकर जीत दिलाने का काम करेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023