September 24, 2023

सफलता को लेकर कुडमी बहुल गांव में जनसंपर्क अभियान तेज

DHANBAD | 13 जुलाई गुरुवार को वृहद झारखंड आदिवासी कुडमी मंच की ओर से तोपचांची प्रखंड के कुडमी बाहुल गांव में तोपचांची बुधनी हटिया मैदान में 22 जुलाई को आयोजित बंगाल कुडमी टाइगर अजीत महतो के सम्मान-स्वागत सह कुडमी महासम्मेलन को सफल बनाने को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।इस दौरान पावापुर,मछैैदाहा, महुआटाड, दादुभगाट, पहाड़पुर एवं रतनपुर आदि कुडमी बाहुल गांव में समाज के प्रबुद्ध जनों एवं महिलाओं के बीच संवाद कर 22 जुलाई के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। मौके पर कुडमी आंदोलन के नेता सदानंद महतो ने कहा कि 72 वर्षों से केंद्र व राज्य सरकार कुडमी को संवैधानिक अधिकार से वंचित कुडमी है।वही वृहद झारखड कुडमी मंच ने मांग किया है कि भारत का 1931 प्रकाशित गजब को लागू किया जाए और झारखंड को ट्राइबल स्टेट का दर्जा पूर्वोत्तर राज्यों जैसा मिले तभी झारखंड का संपूर्ण विकास संभव है।इस अभियान में तुलसी प्रसाद महतो, नागेश्वर प्रसाद महतो,सोहन महतो,अनीता देवी,अमूल्यचंद्र महतो ,टेकलाल महतो ,नवीन कुमार महतो,भुनेशवर महतो,अजीत महतो आदि लोग शामिल थे।

हमें डोनेट करने के लिए, नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *