DHANBAD : मायुमो ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई

नेताजी के सपनों का भारत चाहिए : पवन महतो

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

धनबाद: 23 जनवरी को मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने नया बाजार, भूली मोड़ के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदम कद प्रतिमा में माल्यार्पण कर 127 वीं जयंती मनायी। इस अवसर पर मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो ने कहा की भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में नेताजी की भूमिका अतुलनीय रही है। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है l विचारधारा से भी आजादी के बाद एक समाजवादी व्यवस्था के पक्षधर थे। साथ ही अंग्रेजो की गुलामी से मुक्ति की लड़ाई सम्मानजनक क्रांतिकारी रास्तों से पाना चाहते थे।
देश में समानता का अधिकार नेताजी के रास्ते पर चलकर ही पाया जा सकता है। इसलिए आज नेताजी के सपनो का भारत बनाने की संकल्प लेने की जरूरत है। नेताजी को उचित सम्मान और राष्ट्रीय निधि के रूप में आम जनता स्वीकार करती है। जनता के दिलों में उनके प्रति राष्ट्र प्रेम की लहरें हमेशा लहराती रहती है। युवाओं को उनके बताए रास्ते पर चलने हेतु हर कुर्बानी के लिए हमेशा तत्पर रहना होगा।माल्यार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मायुमो जिला सचिव राणा चतराज,जिला उपाध्यक्ष सुरजीत चंद्रा, अशोक पासवान,सुरेश साव आदि थे।

3 thoughts on “DHANBAD : मायुमो ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई

  1. Salam friends! Try qq777bdt.net – best casino in Bangladesh. No deposit needed. Visit now and claim your bonus. Good luck!

  2. Hi bhai! Play at qq777n.com – the best casino in Bangladesh with big bonuses. No deposit needed. Visit the site and claim your bonus. Have fun!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *