Dhanbad News: 31 जुलाई को शुरू होगी भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन
Dhanbad News: सोमवार को धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर स्थित एक रेस्तरा में आईआरसीटीसी, पूर्वी क्षेत्र, रांची के संयुक्त महाप्रबंधक एस के सोरेंग ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आईआरसीटीसी बहु प्रतीक्षित दक्षिण भारत यात्रा के शुभारंभ की घोषणा करता है जो 31 जुलाई 2025 को भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन पर भागलपुर स्टेशन से शुरू होने वाली 12 दिवसीय रेल यात्रा है।
यह पवित्र यात्रा भक्तों को दक्षिण भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों और पवित्र स्थान पर दिव्य उपस्थिति का अनुभव करने और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी।यह सावधानी पूर्वक तैयार की गई तीर्थ यात्रा यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन के दर्शन करवाएगी। इस ट्रेन में भागलपुर,जसीडीह,मधुपुर, बराकर, धनबाद,बोकारो, मुरी, रांची, राउरकेला,झारसुगुड़ा, चाम्पा, बिलासपुर, रायपुर रोड सहित कई बोर्डिंग और डीबोर्डिंग प्वाइंट शामिल है।
यात्रा 31 जुलाई को शुरू होगी और वापसी 21 अगस्त को होगी।बताया गया की किफायती पैकेज दरों में इकोनॉमी क्लास 22,760 रूपये प्रति व्यक्ति,स्टैंडर्ड क्लास में 39990 रूपये प्रति व्यक्ति,कंफर्ट क्लास में 49,000 प्रति व्यक्ति है। पैकेज में कन्फर्म ट्रेन टिकट, भोजन, चाय, नाश्ता, लंच, डिनर है। डबल /ट्रिपल सेविंग के आधार पर आरामदायक और साफ आवास की व्यवस्था है। बसों द्वारा स्थानांतरण और दर्शनीय स्थलों की यात्रा कराई जाएगी।ऑन बोर्ड टूर एस्कॉर्ट्स, हाउसकीपिंग, सुरक्षा और पैरामेडिकल स्टाफ दवाइयां समेत उपलब्ध रहेगी।
बताया कि यह यात्रा आराम और सुरक्षा के कई तीर्थ के दर्शन और आध्यात्मिक पूर्ति प्राप्त करने का आदित्य मौका प्रदान करती है। वह भी किफायती कीमत पर। सीटें सीमित है और मांग अधिक है। प्रेस वार्ता में उपस्थित आईआरसीटीसी के झारखंड टूरिज्म इंचार्ज अरविंद चौधरी ने बताया कि संपूर्ण जानकारी एवं बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 8595 937711 पर संपर्क करे।
