Dhanbad News: दामोदा कोलियरी में मजदूर समस्याओं को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता संपन्न

दामोदा कोलियरी में मजदूर समस्याओं को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता संपन्न

दामोदा कोलियरी में मजदूर समस्याओं को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता संपन्न

Dhanbad News: बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र की दामोदा कोलियरी में मजदूरों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन और बीसीसीएल प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण वार्ता संपन्न हुई। इस वार्ता में बाघमारा विधायक एवं यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो स्वयं उपस्थित रहे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

विधायक शत्रुघ्न महतो ने मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके कल्याण को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मजदूरों के बिना कोलियरी की कल्पना अधूरी है, और उनकी समस्याओं का समाधान ही यूनियन की प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान यूनियन की ओर से क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई, शाखा सचिव मुकुटधारी गोराई, नर्मदेश्वर पांडे, जगदीश रवानी, राजीव प्रसाद महतो, नवल किशोर महतो, बसंत महतो, योगेश प्रसाद, भोला बाउरी समेत दर्जनों यूनियन समर्थक मौजूद थे