
DHANBAD | झारखंड की राजधानी रांची में 27 अक्टूबर से आयोजित होने वाली एशियन हॉकी चैंपियनशिप का ट्रॉफी का अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के प्रति कुलपति डॉ पवन पोद्दार ,विशिष्ट अतिथि एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कमलकांत गुप्ता, धनबाद जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एस एम हाशमी, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार शर्मा ने एशियाई महिला हॉकी ट्रॉफी का अनावरण कलाभवन में किया गया। वही इसके पूर्व मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों को धनबाद हॉकी के अध्यक्ष शुभाशीष राय एवं महासचिव अरविंद कुमार सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया साथ ही साथ धनबाद हॉकी के महासचिव ने स्वागत भाषण में बताया कि भारत के लिए के ऐतिहासिक दिन है की भारत की धरती में पहली बार एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का मेजबानी हॉकी इंडिया को मिला जॉकी झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने जा रही है जिसमें भारतीय टीम में झारखंड के तीन स्टार खिलाड़ी शामिल हैं और हमें उम्मीद है कि इस वर्ष एशियन ट्रॉफी भारत की महिला टीम ही जीतेगी । प्रति कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह का अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेल का आयोजन झारखंड में होने से यहां पर खिलाड़ी का उत्साह और बढ़ेगा और अगर खिलाड़ी खेल को खेलेंगे तो दूसरे चीजों पर ध्यान नहीं देंगे धनबाद में हॉकी का एक भी एस्ट्रो टर्फ नहीं है अगर झारखंड सरकार एवं धनबाद जिला खेल विभाग के सहयोग से एक स्टेडियम बन जाने से यहां पर हॉकी खिलाड़ियों की दिन दोगुना रात वृद्धि होगी खेल के आयोजन में हमेशा मैं खिलाड़ियों के बीच रहूंगा चाहे कोई भी खेल हो मैं राष्ट्रीय मलखान खिलाड़ी रह चुका हूं और मैं खिलाड़ियों की हर समस्या को समझता हूं । वही एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि ट्रॉफी का अनावरण आयोजन धनबाद में होना यह धनबाद के खिलाड़ी सहित खेल प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है जिला प्रशासन खेल के लिए हर तरह का सहयोग करेगा मंच का संचालन सा धन्यवाद ज्ञापन धनबाद जिला ओलंपिक संघ के अपर सचिव सूरज प्रकाश लाल ने किया
ट्रॉफी अनावरण समारोह में मुख्य रूपसे धनबाद हॉकी के महासचिव अरविंद सिंह अध्यक्ष शुभाशीष राय जिला ओलंपिक संघ के महासचिव रंजीत केसरी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जुबेर आलम प्रमोद कपूर मनोज शर्मा सूरज प्रकाश अभिषेक पांडे नंदन मित्र चंदन कुमार दीपक साहू शेखर साहब प्रमोद कुमार मनोज कुमार विनोद कुमार जितेन कुमार इजार आलम आसिफ गौरव प्रताप सिंह दीपक दीपक कुमार सहित खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

There’s certaainly a loot to fond outt about this topic.
I realpy like alll thhe points youu made.