DHANBAD | शुक्रवार को हाउसिंग कॉलोनी स्थित डॉ. यू. एस. प्रसाद के आवासीय कार्यालय में रोटरी क्लब ऑफ धनबाद नॉर्थ ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए डॉक्टर यू. एस. प्रसाद ने बताया कि 8 अक्टूबर रविवार को सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक क्लब द्वारा सामुदायिक भवन,हाउसिंग कॉलोनी, राज अस्पताल के सामने वृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि धनबाद सांसद पी. एन. सिंह तथा विशिष्ट अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा शिविर का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि धनबाद के इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा एक छत के नीचे नि:शुल्क वृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज चौहान, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. यू एस प्रसाद, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सविता शुक्लादास, इएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. ए एन मेहता, जनरल सर्जन डॉ.के. विश्वास,जनरल फिजिशियन डॉ. मेजर चंदन,जनरल फिजिशियन डॉ. यू एल विश्वकर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.अंबरीश सोनी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नूपुर चंदन,जनरल फिजिशियन डॉ. एसके झा, जनरल फिजिशियन डॉ. मिहिर झा, जनरल सर्जन डॉ. राजीव नायक, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता राज, डॉ. हर्षित राज अपनी सेवा देंगे। इस निशुल्क वृहद चिकित्सा शिविर में रोगियों का दवा वितरण भी नि:शुल्क किया जाएगा। प्रेस वार्ता में डॉ. यू एस प्रसाद,डॉ. एम.के. झा, डॉ. मेजर चंदन, अनिल शर्मा, उपस्थित थे।
Related Posts
Lok Sabha Election 2024: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक, दिए गए ये निर्देश…
जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं और बुथ कार्यक्रम अंतिम पड़ाव पर है हमारे नगर, प्रखंड अध्यक्ष ने बुथ बनाने कार्यक्रम पूरा कर चुका है अब बुथ कमेटी डिजिटल माध्यम से जोड़ा जाएगा जो सीधे प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इसे सीधे देख सकते हैं।
DHANBAD | एनएसयूआई पीके राय कॉलेज कमिटी ने किया नए कॉलेज प्रिंसिपल का स्वागत
DHANBAD | शुक्रवार 7 जुलाई एनएसयूआई ने पीके रॉय कॉलेज के नए प्रिंसिपल डॉ कविता सिंह का पुष्प भेंट करते…
DHANBAD | भारतीय सेवा वाहिनी का वैश्विक पर्यावरण प्रदूषण संकट उन्मूलन की दिशा में प्रशंसनीय पहल
धनबाद में प्लास्टिक मुक्त हरियाली युक्त महा अभियान का शुभारंभ हुआ DHANBAD | भारतीय सेवा वाहिनी, धनबाद के तत्वावधान में…