September 19, 2023

राज सिन्हा ने मुंशी प्रेमचंद को भारत रत्न दिलाने की पहल विधानसभा में उठाने सहित,मांग केंद्र तक पहुंचाने की बात कही

DHANBAD | सोमवार को सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच के तत्वावधान मे अयोजित उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 143 वीं जयंती स्थानीय वृंदावन मैरेज गार्डेन, वृंदावन कॉलोनी में साहित्य मनीषियों द्वारा भव्य रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर मुंशी प्रेमचंद को भारत रत्न की उपाधि दिलाने की पहल विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में उठाने सहित या मांग केंद्र सरकार तक भी पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप मे अपने उद्बोधन मे कहा मुंशी प्रेमचंद पर व्याख्यान देना आसान काम नहीं है।उनकी रचना तो पूरा व्याख्यान माला ग्रंथ है जो सदियों तक देश को प्रेरणा देता रहेगा, उनका चिंतन आज भी प्रसांगिक है।संस्था के संस्थापक संजय सिंह चंदन ने इस अवसर पर आमंत्रित सभी विद्वान साहित्यकारों मनीषियों का स्वागत अभिनंदन किया।कार्यक्रम के शुरुआत में माँ सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विधायक राज सिन्हा ने द्वीप प्रज्वलीत किया, तत्पश्चात साहित्यकारा प्रियदर्शिनी पुष्पा ने सरस्वती वंदना कर शुभारंभ का आगाज़ किया। सभी साहित्यकारों ने मुंशी प्रेमचंद रचित पुस्तक” सोजे वतन ” हाथ मे उपर उठाकर मांग किया कि ” मुंशी प्रेमचंद को भारत रत्न ” दिया जाए।कार्य क्रम मे विशेष अतिथि के रूप मे झारखंड के उपन्यास सम्राट मनमोहन पाठक ,डॉ. राम अवतार सिंह पूर्व प्राचार्य – सिंदरी कॉलेज सिंदरी ,झारखंड के प्रसिद्ध गज़लकार डॉ. अरविंद अंशुमान , मातृ शक्ति वरिष्ठ साहित्यकारा रत्ना वर्मा “राज”, वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी, वरिष्ठ साहित्यकारा प्रमिला तिवारी, वृंदावन हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष व समाज सेवी जीतन गोप आदि उपस्थित थे जबकि 60 साहित्यकारों व विद्वान मनीषियों ने अपनी प्रस्तुति और काव्य से मुग्ध कर दिया। जिनमे डॉ. कविता विकाश, डॉ. संगीता नाथ,प्रीती बाला कर्ण, शालिनी झा,पाण्डेय सरिता,कृष्ण देव यादव,रंजन श्रीवास्तव, संतोष ओझा ” प्रभाकर”, बरनवाल मनोज,आदि की रचनाएँ सराही गई।अंत मे संजय सिंह चंदन एवं डॉ. शैलेश कुमार सिंह रचित साझा काव्य पुस्तक “मेरे राम का विमोचन और लोकार्पण” धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मंच से किया।

हमें डोनेट करने के लिए, नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *