September 29, 2023

DHANBAD | धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा भारत रत्न राजीव गांधी जी को अपना आदर्श मानते हुए पंचायती राज के जरिए एक साथ दो काम कर दिया। गांवों को अपने विकाश का अधिकार और महिलाओं को एक तिहाई हिस्सेदारी उनके पद चिन्हों पर चल कर कांग्रेस पार्टी लगातार जिले के हर गांव गांव में उनके समस्याओं से अवगत हो रही है और आवाज बन रही हैl आज के पदयात्रा निरसा प्रखंड के काशीटांड, चारकोनिया, मीना बाजार, रतनपुर, बेलडागां आदी गांव का में बुथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन सशक्तीकरण पर विस्तृत रूप से ग्रामीणों के विभिन्न समस्याओं को सुनकर यथासंभव सहयोग करने का भरोसा दिया गया। आज धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह निरसा प्रखंड के तालडांगा पंचायत में पदयात्रा की जहां सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति यह साबित करती हुई नजर आई की वर्तमान मोदी सरकार केवल प्रचार में जनता की गाढ़ी कमाई बर्बाद कर रहीं है जबकि हकीकत में ग्रामीण सरकारी योजनाओं से वंचित है या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जा रही है। इन्ही बिचौलियों और भ्रष्ट भाजपा के दलालों के चेहरे को बेनकाब करने कांग्रेस पार्टी गांव गांव घर घर तक पहुंच रही है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा मोहब्बत, हिम्मत और उम्मीद का नाम राहुल गांधी है। बेरोजगारी का जाल यह कैसा भाजपा का अमृत काल है। धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह जी से सवाल पूछते हुए कहा की उनके प्रचार प्रधानमन्त्री जी के निर्देशानुसार हर सांसद को एक गांव गोद लेने को कहा था । भाजपा सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने जो गाँव गोद लिया है उस गाँव में क्या विकास हुआ। बातों वो कौन सा गांव है जिन्हें गोद लिया गया ।अगर नहीं तो सार्जनिक रूप से माफी मांगे जानता को अब गुमराह करना बन्द करें भाजपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा किसानों की समस्या लेकर जल्द किसान सम्मेलन करेगी। श्री सिंह ने कहा भाजपा के सजायाफ्ता विधायक ढुलू महतो और पांच पांच हत्याकांड के अभियुक्त भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागनी सिंह शहर के प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित कर रहे हैं। अब भाजपा के दागी लोग जिला के समाजिक और प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित कर रहें हैं यह प्रबुद्ध लोगों का अपमान है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा हम पंचायत और गांव स्तर पर काम कर रहें हैं भाजपाईओ को पेट में दर्द हो रहा है। श्री सिंह ने तालडागां पंचायत के ग्रामीणो से कहा कांग्रेस का कारवाँ रणधीर प्रसाद वर्मा चौक से निकल चुका है हर पंचायत और बुथ तक जाएगा। जिसको कांग्रेस के इस अभियान में चलना है गाँव की ओर साथ चले अब धनबाद में कांग्रेस का परचम लहरेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनबाद कांग्रेस के उपाध्यक्ष इरफान खान चौधरी ने कहा धनबाद कांग्रेस मे अब संगठन सशक्तीकरण पर मजबूती से काम हो रहा है कार्यकर्ताओ के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह दिन रात मेहनत कर रहे हैं कार्यकर्ताओ के लिए इजी रूप से उपलब्ध रहते हैं। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इरफान खान चौधरी ने कहा पंचायत और मंडल स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओ का जल्द ही सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आज तालडागां पंचायत कमिटी का जांच किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डीएन यादव, निरसा विधान सभा प्रभारी वकील बाउरी, जियाउल हुसैन, संतोष कुमार राय, मंजूर आलम उर्फ सोनू, रेखा साव, कपिल देव प्रसाद सयामल भंडारी ,दीपक बाउरी, मंगल बाउरी, मुजाहीद शेख, बिकोधर चक्रवर्ती, नकुल बाउरी, मिथुन बाउरी, सलाहुद्दीन अंसारी, उमा बाऊरी, एजाज अंसारी, बहादुर बाउरी, सुरेश बाउरी, मिथुन बाउरी, बबलू बाउरी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित हुए।

हमें डोनेट करने के लिए, नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *