10 वें वर्ष 101 जोड़े लड़के और लड़कियों का शादी करवाने का निर्णय, 21 अक्टूबर से फॉर्म भरने हो जाएंगे शुरू

DHANBAD | 3अक्टूबर को सर्वधर्म सामुहिक विवाह समिति की बैठक हिरापूर के वेडिंग विल्स मैरेज गार्डन में समिति के चेयरमैन मंजीत सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।सामुहिक विवाह के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 17 जनवरी 2024 को गल्फ ग्राउंड धनबाद में लगातार 10 वें वर्ष 101 जोडे लड़के एवं लड़कियों का विवाह करवाने का निर्णय लिया गया है।प्रत्येक वर्ष की इस वर्ष भी सभी धर्मों से जुड़े लड़के एवं लड़कियों की विवाह सभी धर्मों के रीति रिवाजों से सम्पन्न कराएं जाएंगे।समिति के महासचिव भरतजी भगत ने बताया की अक्टूबर महीने के 21 तारीख से बेकार बांध स्थित पंडित डेकोरेटर्स में फार्म भरने शुरू हो जाएंगे।मंजीत सिंह बताया पिछले कई वर्षों से यह विवाह समाज में तिलक दहेज जैसे कुप्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से निशुल्क विवाह समिति के द्वारा कराए जा रहे हैं।फार्म भरने के लिए लड़कियों की आयु कम से कम 18 साल और लड़कों की उम्र 21 वर्ष होने अनिवार्य होगा।बैठक में सचिव संजय तिवारी कोषाध्यक्ष अशोक पंडित, द्वारिका प्रसाद तीवारी, दिलिप सिंह, तारक नाथ दास, समीरन सरकार, नीरज कुमार, लल्लू साव के अलावा महिला विंग से जया सिंह, पिंकी गुप्ता, पिंकी सिंह, बिंदी पाठक, रुबी कुमारी, विभा सिंह आदि उपस्थित थीं।

ラブドール 通販gastando lo que no tiene en presentes,y preguntad qué le aprouechó todo esto? Aora que le hablaua ya,