
DHANBAD | गुरुवार को उदय प्रताप सिंह के निवास स्थान में 38 वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर 65 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल करने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ी विशाल कुमार पंडित को धनबाद सम्मान मेडल पहनाकर तथा बुके देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ ताइक्वांडो के अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भी स्वर्ण पदक जीतने का आशीर्वाद देते हुए कहा कि विशाल पंडित शुरू से ही एक मेहनती खिलाड़ी है जिस प्रकार विशाल ने ताइक्वांडो की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच झारखंड के लिए पदक प्राप्त कर झारखंड और विशेषकर धनबाद का नाम रोशन किया है। आगे उन्होंने कहा कि मैंने विशाल की परिश्रम और साधना को देखा है और मुझे पूरा विश्वास है की विशाल कुमार पंडित भारत के लिए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त करेंगे और पूरे विश्व में भारत का इस खेल में भी मान को बढ़ाएंगे। इस मौके पर पंकज सिंह, केदार पंडित, हर्ष राज, कृष्णा,आकाश, विजय यादव, रविंदर समेत अन्य उपस्थित थे।

ラブドール リアル_–O padres,no deuiades de nascer los que hijas mal inclinadas aueys de engendrar.