Sunday, September 8, 2024
HomeकतरासDHANBAD | उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम से किया पूजा पंडालों का...

DHANBAD | उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम से किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

DHANBAD | उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन ने आज देर शाम सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम से शहर के प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेषकर केटेगरी “ए’ में शामिल झारखंड मैदान, बैंक मोड़, तेतुलतल्ला, कतरास रानी बाजार, भूली के पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं तथा ट्रैफिक मुवमेंट इत्यादि का बारीकी से निरीक्षण किया। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक थी उस पूजा समिति को कंट्रोल रूम से आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जेपी चौक बैंक मोड़, स्टील गेट, झारखंड मैदान के पास ट्राफिक व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त कर्मियों को सजग रहने और किसी समस्या की जानकारी मिलने पर संबंधित वरीय पदाधिकारी से संपर्क कर उसका समाधान करने का निर्देश दिया। उपायुक्त श्री वरुण रंजन के साथ कंट्रोल रूम के प्रभारी सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, यूआइडी पदाधिकारी श्री अमित कुमार सिंह, आइटी मैनेजर श्री रुपेश मिश्रा के अलावा सदर अस्पताल, स्वास्थ्य सेवा, पुलिस सहित नागरिक सुविधाएं प्रदान करने वाले विभागों के कर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023