MP | मेले में दर्दनाक हादसा, झूले से उतरे भाई-बहन को लगा करंट, लड़की की मौत

INDORE | मध्य प्रदेश के इंदौर में बिजासन टेकरी पर नवरात्रि में हर साल की तरह इस साल भी मेला लगा हुआ है. इसमें बीती यहां रात दर्दनाक हादसा हुआ. झूला झूलने के बाद नीचे उतरते ही 14 साल की लड़की और उसका भाई करंट की चपेट में आ गया. इसमें लड़की की मौत हो गई. हैरानी वाली बात ये है कि थाना प्रभारी को यह जानकारी भी नहीं है कि मेले की अनुमति दी गई थी या नहीं. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि घटना के बाद न तो झूले को लेकर पुलिस ने गंभीरता दिखाई, न ही बच्ची को अस्पताल ले जाने में कोई मदद की.
‘करंट के खुले वायर नीचे बिछे हुए थे’
दरअसल, हातोद निवासी पवन अपने परिवार के साथ बिजासन टेकरी पर माताजी के दर्शन करने के बाद मेला घूमने गए थे. उसी दौरान उनकी 14 साल की बेटी कनक अपने भाई नयन के साथ झूला झूल रही थी.
परिवार का कहना है कि झूले से उतरने के दौरान करंट के खुले वायर नीचे बिछे हुए थे, उसी से नयन और कनक को करंट लग गया. इसमें कनक की मौत हो गई. जबकि उसका भाई घायल हो गया.
‘परिवार के साथ मेला घूमने गया था’
लड़की के पिता पवन ने बताया कि परिवार के साथ मेला घूमने गया था. वहीं बेटे और बेटी को करंट लगा. तुरंत हॉस्पिटल ले गए, वहां बिटिया की मौत हो गई. करंट कैसे फैला, इस बारे में कुछ पता नहीं चला है. एरोड्रम पुलिस ने मर्ग कायम किया है.
‘हम मामले की जांच कर रहे हैं’
थाना प्रभारी गांधी नगर राजेश साहू ने बताया कि एक लड़की की मौत की सूचना मिली थी. वो 14 साल की थी. करंट से मौत हुई है. हम मामले की जांच कर रहे हैं. पोस्टमार्टम होने के बाद सब क्लियर होगा. मेले की अनुमति की भी जांच कर रहे हैं.

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

2 thoughts on “MP | मेले में दर्दनाक हादसा, झूले से उतरे भाई-बहन को लगा करंट, लड़की की मौत

  1. Super helpful info. Great post! Old school Twitter experts would love this. This is an excellent, an eye-opener for sure! The people at cheap deals are a fake website. I enjoyed your post. Thank you. You are a very persuasive writer. Old school WordPress pros would agree. You are obviously very knowledgeable. Beyond useful info. Excellent post you have got here. Old school Instagram pros would agree. You’ve made my day! Thx again. This is an excellent, an eye-opener for sure! I have been looking everywhere for this! Very nice blog! I enjoyed reading this.

  2. It’s weird but for some reason this website takes almost a minute to fully load on my friends laptop. You appear to know a lot about this. Great post! It is a real pity you don’t have a donation button. Honkey Tonk are a bunch of scumbags. It’s weird but for some reason your website takes just over 30 seconds to fully load on my dads tablet. I’m no expert however, it looks to me like this data would be really valuable if it were in the hands of the experts who knew how to apply it. I really like your article. It’s like you wrote the book on it or something. Good job on this article! I am not an expert however, it seems to me like this data could be really valuable if it were in the hands of the people who understood what to do with it. I really like your article. Great read. This information is magnificent. Nice read. I really like your article. I enjoyed your post. Thank you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *