धनबाद कांग्रेस संगठन सृजन अभियान 2025: संगठन सृजन और संविधान बचाओ रैली को लेकर धनबाद कांग्रेस ने तैयार किया व्यापक खाका
धनबाद कांग्रेस संगठन सृजन अभियान 2025: 27 अप्रैल 2025 को स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा ट्रस्ट, धनबाद में जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण तिवारी ने किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक एवं नोडल प्रभारी अशोक कुमार चौधरी की उपस्थिति में संगठन सृजन अभियान 2025 पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को नई ऊर्जा के साथ मजबूत बनाना रहा।
संगठन सृजन अभियान पर विस्तृत चर्चा, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा अवसर
बैठक में अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2025 को संगठन सृजन वर्ष घोषित किया है। अगले तीन महीनों तक बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन विस्तार का कार्य होगा। प्रत्येक कमेटी में 12 सक्रिय पदाधिकारी रहेंगे। निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नए जोशीले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। सोशल मीडिया और मीडिया सेल का गठन भी हर स्तर पर किया जाएगा ताकि पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार अधिक प्रभावी ढंग से हो।
संविधान बचाओ रैली के लिए धनबाद से रांची पहुंचने का आह्वान
धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने 3 मई 2025 को रांची में आयोजित “संविधान बचाओ रैली” में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संगठन सृजन अभियान में ईमानदारी से काम करने वालों को पार्टी सम्मानित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में केवल मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का नेतृत्व स्वीकार्य है, पार्टी के भीतर गुटबाजी की कोई जगह नहीं है।
नेताओं ने दिया जोश भरने वाला संबोधन
बैठक को झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं धनबाद विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी अजय कुमार दुबे, अनुशासन समिति अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव मदन महतो, प्रवक्ता शमशेर आलम, पंकज मिश्रा, रवि रंजन सिंह, प्रदेश डेलीगेट मनोज यादव, सुंदर शेखर झा, इरफान खान चौधरी, कुमार गौरव, राजू दास जहीर अंसारी, सीता राना, गोपाल कृष्ण चौधरी, श्याम कुमार, साह अजय कुमार, मृत्युंजय सिंह, पप्पू पासवान, शशि भूषण नाथ तिवारी, मोहम्मद शहाबुद्दीन, जियाउल हुसैन, मोहम्मद इम्तियाज अली, इदु अंसारी, अरशद कलीम, प्रमोद यादव, बलराम महतो, दिलीप मिश्रा, गंगा वाल्मीकि, भगवान दास, बिट्टू सिंह, मनोज कुमार हाड़ी, प्रीतम रवानी, वकील बावरी, मसूद आलम, मधुसूदन मोदक, संजय जयसवाल, प्रसाद निधि, शाहिद कमर, प्रियव्रत सिंह चौधरी, संतोष चौधरी, जोगेंद्र सिंह जोगी, रवि चौबे, अक्षय कुमार प्रसाद, प्रभात सुरोलिया, लक्ष्मण तिवारी, मोहम्मद कयूम खान, गोपाल गोपाल धारी, अरविंद कुमार सैनी, संतोष कुमार राय, अर्चना राय, भगत सिंह, सत्यानंद पांडे, बलकेश खानम, जियाउल हक, योगेश रजक, आलोक मालाकार, गौतम पासवान, राहुल राज, सुखदेव हसदा, भोलाराम, माधव सिंह, प्रदीप पांडे, माली गोप, मोहम्मद अरशद कलीम, गुड्डू खान, लाल बाबू यादव, नवीन पासवान, फ़ैज़ अहमद रिजवी, दिनेश यादव, मनोज सिंह, वकील बावरी, श्रीमती निशा सिंह, पप्पू पासवान, हरेंद्र साहब, महेंद्र दुबे, मधुसूदन सिंह चौधरी, लगनदेव यादव, बिनोद शर्मा, इंदल यादव, बलराम महतो समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। सभी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राहुल गांधी के संघर्ष से प्रेरणा लें और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करें।
जिला स्तर पर भी चलेगा संविधान बचाओ अभियान
धनबाद में 5 मई से 10 मई तक जिला स्तर पर “संविधान बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इसके अलावा 30 अप्रैल को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर अभियान की व्यापक जानकारी दी जाएगी। बैठक में जिले के नगर, प्रखंड और विभिन्न मंच-मोर्चा के सभी अध्यक्षों ने हिस्सा लिया और संगठनात्मक कार्ययोजना पर चर्चा की।