Sunday, September 8, 2024
Homeकतरासझंडा फहरा किया गया CITU धनबाद जिला कमिटी की बैठक || बीसीसीएल...

झंडा फहरा किया गया CITU धनबाद जिला कमिटी की बैठक || बीसीसीएल कतरास क्षेत्रीय क्लब में आयोजित कार्यक्रम के पूर्व देश के शहीदों को किया गया याद

कतरास : CITU जिला कमिटी धनबाद का विस्तारित बैठक कतरास क्लब, BCCL कतरास क्षेत्र में दिन 12 बजे से जिला अध्यक्ष ए.एम.पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम सीटू का झंडा फहराया गया तथा मजदूर आंदोलन में मारे गए, जो साथी हमारे बीच नहीं रहें, आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों तथा देश के भिन्न-भिन्न घटनाओं में मारे जनता के प्रति शोक संवेदना व्यक्त दो मिनट का मोर्न धारण किया गया।

जिला कमिटी का रिपोर्ट सीटू के झारखंड राज्य सचिव मानस चटर्जी ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि सीटू झारखंड राज्य के महामंत्री विश्वजीत देव ने बैठक को संबोधित करते हुए श्रम कानून को मजदूर विरोधी बताया और संगठन को मजबूत करने के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरो को संगठित करना होगा। सीटू ने सरकार पर दबाव बनाया तो न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी हुई। मजदूर हित में सीटू कार्य कर रही है। सीटू पूरे देश में मजदूरों के समस्याओं के समाधान में संघर्षरत हैं। 10 जुलाई 2024 को सीटू धनबाद जिला सहित झारखंड एवं देश के ज़िलों में प्रदर्शन करेगी,अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने का आह्वान किया। बैठक को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नकूल महतो, एस.के.घोष, सुरेश गुप्ता, हराधन राजवार, सपन बनर्जी, हरि प्रसाद पप्पू, राजेन्द्र प्रसाद राजा, के.के. त्रिपाठी,कंचन महतो शिव वालक पासवान, लालजीत चट्टोपाध्याय, दिलीप चक्रवर्ती, भारत भूषण, पशुपतिनाथ देव, धर्मदेव सिंह, शिवकुमार सिंह, चंदन चौहान, संदीप आईच, मधुसुदन सिंह, राजीव कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, इस्लाम अंसारी,दिलीप साव,उमेश ऋषि, लिलामई गोस्वामी, शिव प्रसाद महतो, कन्हैया लाल सिंह, शंकरीदेव, अताउर रहमान, सुरेन्द्र पासवान, रविन्द्र प्रसाद, निरंजन महतो,पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो, अयोध्या प्रसाद यादव, जयकिशन चौहान, टेकलाल महतो, रौनक सिंहा, मो इस्लाम, पार्थों गोस्वामी, दीनदयाल रवानी, संजय महतो, रुस्तम अंसारी, सुरेश नोनिया, हरीश बाउरी, सीताराम भुइंया, अमृत महतो, कैलाश भुइंया, देवेन्द्र प्रसाद सहित सैकड़ों सीटू कार्यकर्ताएं शामिल हुए।मुख्यतः सीटू में यूनियनों में से BCKU, JCMU, BSSR, DVCSU, Transport Union, Staff Coordination,bनिर्माण मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि शामिल हुए।अंत में बैठक में जिला कमिटी एवं आयोजन में शामिल साथियों को सीटू झारखंड राज्य कमेटी के सचिव राजेन्द्र प्रसाद राजा ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

MatthewJak on 01-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023
MatthewJak on 05-10-2023