झरिया। क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह विधायक झरिया पूर्णिमा नीरज सिंह के अनुशंसा पर झरिया में डीएमएफडी योजना अंतर्गत स्वीकृत “झरिया केंदुआ मेन रोड से भालगोरा 05 नं रूरल बस्ती भाया शिमलाबहाल पथ के निर्माण कार्य” का विधिवत शिलान्यास विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के द्वारा धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह के गरिमामई उपस्थिति में शनिवार को नारियल फोड़ कर तथा फीता काट कर किया गया। निर्माण कार्य के संबंध में विधायिका श्री सिंह ने बताया कि यह पथ डीएमएफटी द्वारा स्वीकृत है, 1.70 किलोमीटर इस पथ के निर्माण से लोगो को आवागमन में काफी सुविधा होगी। 1700 मीटर पथ में 100 मीटर का गार्डवाल तथा एक पुलिया का निर्माण होना है। जिसकी प्रक्कलित राशि 01 करोड़ 77 लाख है, कार्य का क्रियान्वयन ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल धनबाद द्वारा कराया जाना है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि के डी पांडेय, सूरज सिंह, राजकुमार अग्रवाल,शेख सुलतान, राजा अंसारी, अकील अंसारी, छोटू यादव, गाजी अंसारी, फारूक अंसारी, जोगी लोहार सहित भारी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।
Related Posts
JHARIA : कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर भक्तों का उमड़ा जन सैलाब
कार्तिक पूर्णिमा व दीवा दिपावली को लेकर सोमवार को अहले सुबह से ही भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में महिला पुरुषों व यूवतियों के साथ साथ छोटे बड़े नन्हे मुन्ने बच्चों ने किया गंगा स्नान
JHARIA : सबका साथ-सबका विकास की पार्टी है भाजपा-अमर बाउरी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश उल्लास के साथ झारखंड के नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी को किया स्वागत अभिनंदन Telegram Group…
JHARIA | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का झरिया आगमन गर्व की बात:रागिनी सिंह
निरसा व सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से होगी संकल्प यात्रा की शुरूआत:चंद्रशेखर सिंह Telegram Group Join Now Instagram Group Join Now…