September 29, 2023

JHARIA | जामाडोबा स्थित 10 एकड़ जमीन में लगभग 14 करोड़ 58 लाख की लागत से बनी झरिया डिग्री कॉलेज में बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। डिग्री कॉलेज के शुरुआत होने के पहले दिन नए प्राचार्या के रूप में आर पी सिंह ने पदभार संभाला। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति रागिनी सिंह ने प्राचार्या आर पी सिंह को गुलदस्ता तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही नामांकन दाखिल करने आए बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया। रागिनी सिंह ने कहा कि आरएसपी कॉलेज झरिया से बेलगढ़िया शिफ्ट हो जाने के बाद छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ गई थी। लंबी दूरी तय कर बेलगढ़िया जाना पड़ता था। इन सारी समस्याओं को ख्याल मेंं रख कर झरिया विधायक संजीव सिंह झारखंड सरकार से लेकर केन्द्र सरकार को पत्राचार किया था।

हमें डोनेट करने के लिए, नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *