
DHANBAD | पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु एवं झरिया का प्रदूषण को लेकर गुरुवार को 11 बजे से झरिया चिल्ड्रेन पार्क के निकट स्थित श्री अग्रवाल धर्मशाला में जागरूकता सेमिनार “वायु मित्र” का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता, प्रख्यात पर्यावरणविद सरयू राय होंगे। साथ ही धनबाद जिला के कई पर्यावरण के जानकार एवं समाजसेवी सेमिनार में भाग लेंगे। झरिया के वायु मित्रों को सम्मानित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी डॉ मनोज सिंह एवं अखलाक अहमद ने दी ।
