Saturday, July 27, 2024
HomeझरियाJHARIA | झरिया के प्राचीन सत्यनारायण मंदिर से लगभग एक लाख की...

JHARIA | झरिया के प्राचीन सत्यनारायण मंदिर से लगभग एक लाख की आभूषणों व मूर्ति की हुई चोरी

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने जताई चिंता, कहा-इंसान के साथ साथ अब भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं

JHARIA | झरिया थाना अन्तर्गत लाल बाजार सोना पट्टी स्थित प्राचीन सत्यनारायण मंदिर में चोरों ने बीती रात मूर्ति समेत महंगे आभूषणों पर हाथ साफ कर चलते बने।आभूषण में दो छतरी, एक सोने का नथ, दो चैन बालगोपाल जी का स्फटिक मूर्ति, एक ब्रेसलेट एक बांसुरी आदि आभूषण सामानों का मंदिर पुजारी ने लिखित शिकायत झरिया थाना में दर्ज कराई । इधर घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमति रागिनी सिंह लालबाजार स्थित सत्यनारायण मंदिर पहुंची एवं मंदिर के पुजारी से मिल घटना की विस्तृत जानकारी ली।श्रीमती सिंह ने घटनाक्रम में दुख जताते हुए कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। झरिया में अपराधियों का पहले ही मनोबल सातवे आसमान पर था, अब तो झरिया शहर में अपराध अपनी हर सिमा को लांघ गए है। इंसान तो क्या अब झरिया में भगवान तक सुरक्षित नही रहे। लूट,रंगदारी, कोयला चोरी के बाद अब भगवान के आभूषण व मूर्तियां चोरी कर रहे है। सत्ता परिवर्तन के बाद से इस प्रकार के अपराधी गतिविधियों में लगातार वृद्धि हुई है। झरिया पुलिस जल्द से जल्द मामले का उदभेदन करे और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे ताकि भविष्य में इस तरह की घटना भविष्य मे ना घटे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments