
JHARIA | झरिया विधानसभा अंतर्गत डिगवाडीह निवासी समाजसेवी मदन राम आज अपने सभी समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान आम आदमी पार्टी के धनबाद संयोजक अशोक महतो, धनबाद संरक्षक महेंद्र सिंह मीनू, धनबाद उपाध्यक्ष समरेंद्र पासवान के द्वारा मदन राम को जिला महासचिव के साथ झरिया विधानसभा चुनाव तैयारी समिति के अध्यक्ष पद का नियुक्ति का मनोनयन पत्र दिया। साथ ही आम आदमी पार्टी को धनबाद जिले के सभी विधानसभा का संगठन को मजबूत करने का जिम्मेदारी दिया गया। नियुक्ति के बाद श्री राम ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिस तरह दिल्ली के जनता में अपनी गहरी पैठ बनाई है, उसी के नेतृत्व में धनबाद जिले के हर विधानसभा में संगठन को मजबूत किया जाएगा। पार्टी ने जो जिम्मेदारी हमे दी है उनका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूँगा। साथ ही आम आदमी पार्टी के विचारों को घर घर तक पहुचने का काम करूंगा।
हमें डोनेट करने के लिए, नीचे दिए गए QR कोड को स्कैन करें