
RANCHI | झारखंड में बारिश कम हुई है, अभी भी राज्य में लोगों को और बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा के साथ- साथ पूर्वी और पश्चिमी सिहंभूम से सटे इलाकों में भी बारिश हो सकती है। रांची में भी आज बारिश की संभावना है।
इन इलाकों में बारिश की संभावना
खूंटी और गुमला में बारिश के साथ- साथ वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 27 जुलाई को राज्य के सभी हिस्सों में बारिश की संभावना है। बाकारो, रामगढ़, लोहरदगा सहित पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में तेज बारिश हो सकती है। गुमला, रांची और खूंटी में भी तेज बारिश की संभावना जाहिर की गयी है।