झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् रांची के निर्देशानुसार खेलो झारखंड तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

बलियापुर: झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद् रांची के निर्देशानुसार शुक्रवार को शिक्षा विभाग बलियापुर द्वारा खेतटांड़ फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा, बीइइओ रीना कुमारी, मुखिया धर्मेंद्र रवानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। खेलों झारखंड में प्रखण्ड अंतर्गत सभी स्कूलों के बच्चे और बच्चियां भाग लेगी। इसको लेकर प्रखण्ड स्तरीय टीम तैयार किया गया है। भारी बारिश के बावजूद भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा गया। मौके पर बीपीओ राकेश प्रसाद, शिक्षक आदित्य प्रसाद मिर्धा, स्वपन कुमार महतो, परितोष घोषाल, संजीव कुमार, सुशील कुमार, विनीता वाला, सरिता कालिंदी, गीता कुमारी, हन्नान अख्तर, सूर्यकांत सिंह आदि उपस्थित थे।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp