JMM News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, पार्टी को मजबूत करने का संकल्प

JMM News

JMM News

JMM News: अंगारपथरा में आयोजित हुआ सदस्यता अभियान समारोह

JMM News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का सदस्यता अभियान समारोह आज अंगारपथरा स्थित मधुर मिलन के समीप बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी की केंद्रीय सदस्य नीलम मिश्रा को सम्मानित किया गया। वार्ड 4 की भावी प्रत्याशी वंदना सिन्हा ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया और उनके नेतृत्व की सराहना की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

दर्जनों लोगों ने ली झामुमो की सदस्यता

इस अभियान के दौरान दर्जनों नए सदस्यों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की और सदस्यता रसीद प्राप्त की। इस दौरान नए सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। पार्टी ने इस सदस्यता अभियान के जरिए राज्य में अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया और भविष्य में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए अभियान को तेज करने की घोषणा की

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई प्रमुख नेता

इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में धनबाद जिला के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय सदस्य रमेश टुडू, धनबाद महानगर संयोजक मंडली सदस्य मंटू चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, कतरास महानगर संयोजक मंडली सदस्य सुमित महतो सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा कृष्णा लाला, विकी मालाकार, बंटी सिंह, घंटू त्रिगुणायत, सुरेश लाल, अमित यादव, साहिल खान, आदेश पासवान, रंजीत रवानी, अमर पासवान, धनंजय विश्वकर्मा, सुमित यादव, संतोष राउत, मनोहर कुमार, शहीद खान और चंदन तुरी जैसे कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

झामुमो ने मजबूत संगठन निर्माण पर दिया जोर

सदस्यता अभियान के दौरान नेताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। झामुमो ने इस आयोजन को राज्य में संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम बताया। पार्टी ने भविष्य में और अधिक लोगों को जोड़कर झारखंड की राजनीति में अपनी पकड़ और मजबूत करने की योजना बनाई

इस अभियान से झामुमो कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा देखने को मिली, जिससे पार्टी के आगामी चुनावी अभियान को भी मजबूती मिलेगी।