जय बापू, जय भीम अभियान || भूली नगर में अंबेडकर सम्मान मार्च का आयोजन, दहाड़े कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष

जय बापू, जय भीम अभियान

जय बापू, जय भीम अभियान

बोले-गांधी और अंबेडकर की विरासत को कमजोर करने की कोशिश करना बंद करे भाजपाई:संतोष कुमार सिंह

जय बापू, जय भीम अभियान || धनबाद, 25 जनवरी 2025: भूली नगर के बुधनी हटिया मैदान से आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंबेडकर सम्मान मार्च का आयोजन किया। धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का यह 19वां दिन था। कार्यक्रम के दौरान “जय बापू, जय भीम अभियान” और “जय संविधान” के नारों के साथ मार्च ने भूली अंबेडकर चौक से शुरू होकर शक्ती मार्केट होते हुए डी ब्लॉक सेक्टर-1 में समाप्ति की।

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस महासचिव मनोज सिंह ने की, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी शामिल हुए।

संविधान और लोकतंत्र पर हमलों की निंदा

धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा और आरएसएस शुरू से ही संविधान विरोधी रहे हैं। उन्होंने बताया कि संविधान सभा की बैठक 6 दिसंबर 1946 को शुरू हुई थी और 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया। उन्होंने महात्मा गांधी के स्वदेशी संविधान की आवश्यकता की पहचान और उनकी जनभावनाओं को उजागर किया।

जिलाध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि 1949 में आरएसएस ने संविधान को “अभारतीय” बताते हुए मनुस्मृति को आदर्श कानून के रूप में प्रचारित किया। उन्होंने याद दिलाया कि 12 दिसंबर 1949 को महिलाओं के समान अधिकारों का विरोध करते हुए बाबासाहेब अंबेडकर का पुतला जलाया गया था।

सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह गांधी और अंबेडकर की विरासत को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़ा वर्ग और जनजातीय समुदाय भाजपा की नीतियों का शिकार बनते रहे हैं।

कार्यकारी अध्यक्ष ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने 2024 चुनावों के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा संविधान बदलने की धमकी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम को कमजोर करने का प्रयास, दलित विरोध प्रदर्शन पर दमन और अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग को कमजोर करने जैसे कई उदाहरण भाजपा की दलित विरोधी नीतियों को उजागर करते हैं।

जातीय जनगणना और आरक्षण पर चर्चा

कार्यक्रम में जिला महासचिव मनोज सिंह ने जातीय जनगणना को रोकने और आरक्षण नीति को दरकिनार करने के मुद्दों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने उन्नाव, हाथरस और रोहित वेमुला जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए जातीय उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

इस अंबेडकर सम्मान मार्च में धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, राशिद रजा अंसारी, सरयू सिंह, सुनिल पासवान, अशोक दुबे, पवन साव, बिरेंद्र पासवान, मोनू यादव, मस्तान, सुपल ठाकुर, जयप्रकाश पासवान, विपल कुमार, गणेश चौहान, प्रदीप कुमार, अनुज यादव, प्रगट सिंह, प्रीतम सिंह, दीपक कुमार, परमानंद, उपेंद्र पासवान, विक्रम रजक, अजय शर्मा, मुकूद यादव, संजीव कुमार, रणजीत सिंह, दीपक परमाण्विक, अरविंद कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें…

सिंदरी नगर कांग्रेस ने आयोजित किया डॉ. आंबेडकर सम्मान मार्च