KATRAS | आदर्श मजदूर योग संस्थान रामकनाली कोलियरी के योगा केन्द्र में मनाया गया योग दिवस

संस्थान के संस्थापक सह मजदूर नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा ने किया कार्यक्रम का संचालन

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
WhatsApp Channel Join WhatsApp

KATRAS | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श मजदूर योग संस्थान रामकनाली कोलियरी योगा केन्द्र में योग दिवस मनाया गया।इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसका संचालन केंद्र के संस्थापक राजेन्द्र प्रसाद राजा ने किया। ब्रह्मदेव ठाकुर एवं रामदास भुईयां ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। राजेन्द्र राजा ने उपस्थित साथियों को कई मुद्रा में योग अभ्यास कराया। इस अवसर अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद राजा, ब्रह्मदेव ठाकुर, रामदास भुइंया, संजय महतो, अरूण दास, सुरेश दास, सुखदेव दास,चंदन दास, सीता राम दास, बलाय महतो, शंकर बाउरी एवं निरंजन बाउरी ने योग अभ्यास में भाग लिया।

One thought on “KATRAS | आदर्श मजदूर योग संस्थान रामकनाली कोलियरी के योगा केन्द्र में मनाया गया योग दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *