कतरास: झींझीपहाड़ी गांव स्थित अम्बेडकर स्मारक स्थल परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पूण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राजेन्द्र प्रसाद राजा ने की। सर्वप्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए झामुमो नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान निर्माण किया। सामाजिक बुराई, छुआछूत, उच्चनीच, गरीबी मिटाने का संघर्ष किया। शिक्षा का प्रसार, मजदूर-किसानों, महिलाओं को अधिकार दिलाने का प्रयास किया। देश की आजादी में बाबा साहेब ने योगदान दिया और देश का प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री बने। श्रद्धांजलि सभा को रामू दास, पूर्व मुखिया सुरेश कुमार महतो, साजन महतो, प्रदीप महतो, शिवचरण दास, सुनील दास, कमल दास, विमल दास, मोहन तूरी, सुरेश दास, सूरज दास, करण दास, मोनू दास, प्रवीण तुरी एवं अन्य कई साथियों ने सम्बोधित किया।
Recent Comments
KATRAS | फुलवार के बाउरी टोला पहुंचे जनशक्ति दल के अध्यक्ष सूरज महतो, बीमार महिला से जाना कुशलक्षेम
on