जिप अध्यक्ष शारदा सिंह व झामुमो नेता रतिलाल टूडू ने ट्रॉफी व नगद पुरस्कार वितरण कर खिलाड़ियों का बढ़ाया मनाेबल

MAHUDA | बाघमारा विधानसभा के महुदा अंतर्गत बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम, मुरलीडीह में शिवानी कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 के अंतिम दिन फाईनल मुकाबला में बतौर विशिष्ट अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता रतिलाल टूडू एवं जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती सारदा सिंह उपस्थित हुए। यह खेल बिगत दो महीने से चल रहा था जिसके फाईनल मुकाबले में आज आदिवासी क्लब पाड़टाँड़ बनाम एस पी क्लब बेरमो के खिलाड़ियों ने 2-2 गोल की बराबरी पर संघर्ष पूर्ण खेल को अंजाम दे कर मैदान में उपस्थित हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया, अंत मे पेनाल्टी शूटआउट के द्वारा आदिवासी क्लब पाड़टाँड़ विजयी घोषित किए गए। इस खेल के विजेता उपविजेता टीमों को श्री रतिलाल टूडू जी एवं श्रीमती शारदा सिंह ने सयुंक्त रूप से ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार वितरण कर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इससे पहले टूर्नामेंट के आयोजक समिति ने बाजे गाजे के साथ विशिस्ट अतिथियों को मंच पर आसीन कर व वेज लगाकर जोरदार स्वागत किया। इस खेल के दौरान समाज सेवी शेखर सिंह, भाटडीह ओपी प्रभारी सौरभ चौबे,महुदा क्षेत्र से विभिन्न पंचायतों के मुखियागन, टूर्नामेंट के अध्यक्ष मान बहादुर गुरूंग उपाध्यक्ष निर्मल ठाकुर सचिव तुलसी महतो सह सचिव महावीर महतो कोषाध्यक्ष खुर्सीद रब्बानी तथा पनबाबू अंसारी, संजय रजवार, सहजाद अंसारी, रौनक़ सिन्हा ,पारस ठाकुर,सोनू कुमार,कृष्ण चौहान, छोटू महतो आदि दर्जनों गण्यमान्य मौजूद रहे।

Greetings gamers!
I recently found https://995bdt1.com/
This is a fresh gaming site called 995BDT.
No deposit needed with daily rewards.
Works on mobile and PC.
Open the site and claim your bonus.
Enjoy!
Hello bhai! Play at qq777n.com – trusted casino site with free spins. Get welcome bonus. Open now and start playing. Enjoy the game!
Hello everyone! Play at qq777bdt.net – new casino with BDT bonus. Free bonus on signup. Just click the link and win real money. Good luck!