
MAHUDA | झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा गर्ल्स नॉट ब्राइट एवं आशा रांची के सहयोग से उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुमारडीह फुटबॉल मैदान में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं का एक दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि हाथुडीह ग्राम पंचायत की मुखिया संगीता घोषाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पंसस सनाउल्लाह अंसारी थे। इस प्रतियोगिता में जेजीभीटी महिला ग्रुप, मंझलाडीह,बेलाखोंदा एवं कदमटांड़ मिलाकर कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया था। फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था सचिव हलिमा एजाज द्वारा अतिथियों एवं बालिका खिलाड़ियों का अभिनंदन व सत्कार कर किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच प्रेरणा किशोरी समूह मंझलाडीह एवं नई पहल किशोरी समूह कदमटांड़ के बीच खेला गया। फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा जिसमें बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए नई पहल किशोरी समूह कदमटांड़ की टीम विजेता बनी तथा प्रेरणा किशोरी समूह मंझलाडीह की टीम उपविजेता रही। फाइनल मैच को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुखिया संगीता घोषाल ने कहा कि विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई साथ ही साथ झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट भी बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने बालिकाओं की सशक्तिकरण हेतु फुटबॉल खेल प्रतिभा को बढ़ावा दे रहे हैं और बालिकाओं के अंदर खेल प्रतिभा को निखारने का काम कर रहे हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य हाथुडीह सनाउल्लाह अंसारी जी ने बालिकाओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि बालिकाओं के खेल प्रतिभा को देखते हुए सभी खिलाड़ियों को जिला एवं राज्य स्तर तक ले जाने का भरोसा दिलाया।फुटबॉल प्रतियोगिता में उपस्थित संस्था के संस्थापक एवं बाल कल्याण समिति बोकारो के अध्यक्ष शंकर रवानी ने बालिकाओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल में हारजीत मायने नहीं रखता। खेल को खेल के रूप में खेलना चाहिए। फुटबॉल खेल एकता का प्रतीक है। फुटबॉल खेल जातिगत भेदभाव मिटता है। हमारा मकसद है बालिकाओं के बीच खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना। मौके पर पूर्व मुखिया संपद घोषाल, मैच के रैफरी हराधन पंडित, कोषाध्यक्ष बिनोद महतो, ममता रवानी, परियोजना समन्वयक नईमुद्दीन अंसारी, भागीरथ सिंह, बेला कुमारी, पुजा कुमारी, माला देवी, तिलक धारी रवानी, बेबी देवी, चंदा कुमारी, आशा देवी, दीपक कु महतो आदि मौजूद थे।

Hi — I noticed your website takes a while to load on mobile.
That’s past the point where most visitors give up.
Free scan here that shows exactly what’s slowing it down:
→ https://quickpageaudit.com/get/bp13863756
Best,
Santiago
Great read. Some nice points there. Thanks for writing this. I truly appreciate this post.
Thanks for writing this. Some nice points there. I enjoyed your post. Thank you. I enjoyed reading this. Check out free bonus. You really think this could be the solution to the problem? Some nice points there. Nice read. You are a very persuasive writer. Great post! Some nice points there. You are a very persuasive writer. Good job on this article! It’s like you read my thoughts! Your article has proven useful to me. I truly appreciate this post. Thanks again.